Connect with us

Blog

‘यह सभी सनातनियों और हिन्दुओं की सबसे बड़ी जीत है’, राम मंदिर पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Published

on

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए रामभक्तों को निमंत्रण पत्र भी दिए जा रहे है। इसके लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को भी निमंत्रण दिया गया है। निमंत्रण मिलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या आने के लिए बहुत उत्साहित है। वहीं, उन्होंने कहा कि ‘भगवान राम राजनीति का विषय नहीं है।’


धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं
राम मंदिर समारोह के बारे में बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “भगवान राम राजनीति का विषय नहीं है। धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं चलता। भारत के लोग जगे हुए हैं। लोग यह सोचे कि भारत विश्वगुरू कैसे बने, भारत का विकास कैसे हो इस मत में लोग अपना वोट दें। राम राजनीति का विषय नहीं, राम की स्वयं की नीति है.. मर्यादा, एकता, संप्रभुता है और विश्व में शांति है… इसलिए राजनीति की बात करना मूर्खता है।


दीपावली की तरह मनाएं उत्सव: धीरेंद्र शास्त्री
इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, राम मंदिर का निर्माण सभी हिन्दुओं की आज तक की सबसे बड़ी जीत है। ये उत्सव दिपावली से भी ज्यादा खास है। कोई ऐसा अभागा ही होगा, जिसे इस दिन का इंतजार नहीं है। हमको तो है..रामभक्तों को भी है। केवल भारतीयों के लिए नहीं बल्कि भारतीय मूल के जितने भी अन्य देशों में रहने वाले लोग हैं उनको भी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, हम यही कहना चाहते है कि इस दिन पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाएं।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई हाथी, शेर और वरुण की मूर्तियां, मोह लेगी भगवान हनुमान की मूर्ति
अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तेजी से तैयारियां चल रही है। समारोह को लेकर सभी कार्य किए जा रहे है। इसी बीच मंदिर के मुख्य द्वार पर हाथियों, शेरों, भगवान हनुमान और ‘गरुड़’ की अलंकृत मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ये मूर्तियाँ राजस्थान के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से प्राप्त बलुआ पत्थर का उपयोग करके बनाई गई हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National10 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab11 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National11 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics13 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab15 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल