Connect with us

Blog

Ram Mandir: 22 जनवरी को UP की जेलों में भी होंगे कार्यक्रम, कैदी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Published

on

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की जेलों में 22 जनवरी को कैदी हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। साथ ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने सभी जेल अधीक्षकों को समारोह के सजीव प्रसारण के लिए समुचित प्रबंध कराए जाने को कहा है, जिससे बंदी देख सकें। 

जेलों में भेजी गई सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की प्रतियां

मंत्री ने बताया कि बंदियों की मांग पर सभी जेलों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की 50-50 प्रतियां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भी कार्य योजना तैयार की है कि बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाया जाएगा। मंदिरों में 14 जनवरी से 24 मार्च तक भजन कीर्तन, रामायण एवं रामचरितमानस का पाठ, सुंदरकांड का आयोजन होगा। 

परिवहन विभाग की कार्य योजना के अनुसार प्रदेश के सभी यात्री वाहनों, बस स्टेशनों पर साफ सफाई सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की