Connect with us

Blog

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस से बचने के लिए कर लिया निकाह

Published

on

बरेली: कॉरपोरेट कंपनी की मालिक ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर परिजनों की मदद से गर्भपात करा दिया और शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने जब शिकायत की बात कही तो मुकदमे से बचने के लिए निकाह कर लिया और बाद में मारपीट च करके घर से निकाल दिया और जहर दे दिया। शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने लगाया गर्भपात के बाद जहर देने का आरोप
सीबीगंज की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह कॉरपोरेट सर्विस कंपनी चलाती है। उनके यहां सनैया रानी निवासी यासीन नौकरी मांगने के लिए आया और बताया कि वह दुबई में काम कर चुका है। यासीन को काम पर रख लिया। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। यासीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए, जिससे वह गर्भवती हो गई। निकाह करने को कहा तो आरोपी ने गर्भपात कराने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धीमा जहर देना शुरू कर दिया, जिससे हालत बिगड़ गई। धोखे से गर्भपात भी करा दिया। इसके साथ ही आरोपी ने कंपनी के 2.70 लाख रुपये धोखे से ट्रांजक्शन कर लिए। लैपटॉप आदि सामान और 1.20 रुपये कैश भी चोरी से ले गए।

आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए
शिकायत करने पर यासीन ने 20 जून 2022 में निकाह कर लिया। यासीन पीड़िता को घर ले जाने का झांसा भी देता रहा, लेकिन नहीं ले गया। आरोपी ने कई जगह बंधक बना कर रखा। पीड़िता ने आरोपी पर अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपी समेत 7 के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने यासीन अंसारी, उसके पिता यामीन अंसारी, भाई वसीम व मोईन, मां शहाना, बहन अमरीन, व बहनोई इकरार के खिलाफ थाना सीबीगंज में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 minutes ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab48 minutes ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

National53 minutes ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

Punjab57 minutes ago

गवर्नर से अपील की कि वे तुरंत ऑर्डिनेंस को मंज़ूरी दें और सालों से इंतज़ार कर रहे हज़ारों आउटसोर्स कर्मचारियों को इंसाफ़ दिलाएं: हरपाल सिंह चीमा

Punjab59 minutes ago

छात्रों को जीत की बधाई, पेपर लीक मामलों में सख्त कानून बने – मनप्रीत सिंह इयाली

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की