Connect with us

Blog

Punjab में हेल्थ बीमा योजना की रजिस्ट्रेशन हुआ आसान:स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी वर्करों की लेंगे सेवाएं, हाई लेवल मीटिंग में फैसला

Published

on

पंजाब में 10 लाख सेहत बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन को अब और आसान बनाया गया। इस काम में सेहत कर्मियों और आंगनवाड़ी वर्करों की सेवाएं भी ली जाएंगी। ये फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर जाकर योग्य परिवारों की पहचान करेंगे और उन्हें नजदीकी नामांकन केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे, ताकि कोई भी कमजोर वर्ग का व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।

CSC में जाकर हो पाएगा रजिस्ट्रेशन

वहीं, रजिस्ट्रेशन केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी से होगा। इसके लिए राज्य भर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) में जाकर तुरंत मौके पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे महंगे इलाज के कारण कोई भी परिवार गरीबी की चपेट में नहीं आएगा।

100 % रजिस्ट्रेशन का रखा टारगेट

डॉ. बलबीर सिंह ने गांव स्तर के उद्यमियों (VLEs) को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन की घोषणा की, जिसमें रजिस्ट्रेशन मुहिम में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को पंजाब सरकार में प्राथमिकता से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

मंत्री ने कहा, “ये उद्यमी डिजिटल प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से योजना को हर घर तक पहुंचाने में तेजी आएगी और CSC को सेहत कवरेज के समर्पित केंद्र में बदला जा सकेगा।” 100% कवरेज का लक्ष्य योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर बड़ी लामबंदी मुहिम शुरू की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Himachal Pradesh4 weeks ago

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी आज:Tourists को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की Advisory

Delhi4 weeks ago

हलवा सेरेमनी ‘; यूनियन बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम दौर में वित्त मंत्री ने ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ बजट को दिया अंतिम रूप 1 फरवरी को खुलेगा पिटारा |

Punjab4 weeks ago

PRTC के नए बने चेयरमैन हरपाल जुनजाला:पटियाला में ताजपोशी, वित्त मंत्री चीमा बोले- अकाली-भाजपा गठबंधन में शुरू हुई नशाखोरी

Business4 weeks ago

चांदी दो दिन में ₹44,116 बढ़ी, ₹3.61 लाख/kg पहुंची:28 दिन में ₹1.31 लाख महंगी हुई; सोना ₹4,926 हजार महंगा,₹1.63 लाख पर पहुंचा