Connect with us

National

आम आदमी के लिए राहत भरी खबर , LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

Published

on

महीने की शुरवात में ही आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है| तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज से 31 रुपये कम हो गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1676 रुपये की जगह 1646 रुपये में मिलेगा| कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपये में मिल रहा है, पहले इसकी कीमत 1787 रुपये थी|

मुंबई में सिलेंडर की कीमत 31 रुपये घटकर 1629 रुपये से 1598 रुपये हो गई है| चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपये में उपलब्ध है| हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दिल्ली में p803 और मुंबई में P802.50 में उपलब्ध है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार इसमें 9 मार्च 2024 को बदलाव किया गया था और रेट 100 रुपये कम किये गये थे. अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये हो गई है |

1 जून 2023 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को 200 रुपये की भारी कटौती की घोषणा की और फिर कीमत 903 रुपये पर आ गई| इसके बाद 9 मार्च 2024 को कंपनियों ने इसकी कीमत 100 रुपये कम कर दी|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab24 minutes ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News3 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News4 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News4 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा