Connect with us

Uttar Pradesh

UP Schools Closed: भीषण शीतलहर के कहर से अलर्ट Yogi सरकार, यूपी के स्कूलों पर सख्त आदेश

Published

on

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में बढ़ती ठंड के मद्देनजर एक जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

भीषण शीतलहर के चलते सीएम ने राज्य के ICSE,CBSE, UP बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

खुले में न सोए कोई भी व्यक्ति- सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए. रेन बसेरों में सभी सुविधाएं अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएं. इसके साथ ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी तैयार रहें. 

सीएम के आदेश के बाद लखनऊ डीएम ने बंद रखने के दिए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूलों को बंद करने के आदेश के बाद अधिकारी एक्शन मोड में हैं. इस बीच लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया. आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक संचालित परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों की सोमवार (29 दिसंबर) से गुरुवार (1 जनवरी) तक छुट्टी रहेगी. साथ ही आदेश में कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए. 

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप की चेतावनी दी है. इसको देखते हुए सीएम ने राज्य में ठंड से बचाव के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह आदेश दिया है. सीएम द्वारा अधिकारियों को इन निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National10 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National13 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab16 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab17 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की