Connect with us

Uttar Pradesh

UP: नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों को बंद करने को लेकर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, इस बीच CM योगी का आया ये आदेश।

Published

on

लख़नऊ। नवरात्रि के मौके पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग तेज हो गई है. देशभर में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में इस मांग को जोर-शोर से उठाया है.

इसी कड़ी में UP की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने आह्वान किया है कि नवरात्रि के दौरान मीट की सभी दुकानें बंद रखी जाएं. महासभा के प्रवक्ता शशि चतुर्वेदी ने लखनऊ के कई नॉनवेज स्टोर्स का दौरा किया और वहां के दुकानदारों से नवरात्रि के 9 दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की. इसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एसीपी को ज्ञापन भी सौंपा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री नहीं की जाएगी.

सीएम योगी ने दिए आदेश

UP सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद किया जाए और धार्मिक स्थलों के पास मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।

योगी सरकार ने 2014 और 2017 में जारी किए गए आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस की बिक्री पूरी तरह से निषिद्ध होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित की गई हैं। योगी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राम नवमी के दिन, 6 अप्रैल 2025 को विशेष रूप से यह प्रतिबंध लागू रहेगा और उस दिन मांस की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की