Connect with us

Uttar Pradesh

UP Cabinet Meeting: 5000 में कमर्शियल लैंड की गिफ्ट डीड.. योगी कैबिनेट की अहम बैठक में इन एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Published

on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसमें लोक निर्माण (PWD), स्वास्थ्य, उद्योग, आवास, ग्राम्य विकास और अन्य विभाग शामिल हैं. बैठक में आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रखा जा सकता है.

स्टांप एवं रजिट्रेशन विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल सकती है. इससे पहले सरकार आवासीय व कृषि संपत्तियों की रजिस्ट्री पर यह छूट प्रदान कर चुकी है. कैबिनेट की बैठक में 500 रुपये तक के स्टांप पेपर की बिक्री पर यूजर चार्ज लेने संबंधी निर्णय हो सकता है.

उद्योग विभाग के इन प्रस्तावों पर चर्चा

उद्योग विभाग द्वारा तैयार की गई उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति के लागू करने के लिए नियमावली को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल सकती है. कुशीनगर व झांसी में उप निबंधक कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे. इसके अलावा पीलीभीत में बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा. इसके अलावा प्रदेश में सेमीकंडक्टर नीति में संशोधन के प्रस्ताव पर भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के सड़क निर्माण, पुलों की मरम्मत और नई परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अस्पतालों में बेड बढ़ाने, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab12 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab14 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की