Connect with us

Uttar Pradesh

हर समस्या का होगा समाधान; घबराइए मत CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर आश्वासन पर आए फरियादियों के चेहरे खिले।

Published

on

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद फरियादियों से कहा, “घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।” सीएम योगी के इस आश्वासन से फरियादी संतुष्ट नजर आए और उनके चेहरों पर राहत झलकती दिखी।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया जाए। शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए। जमीन कब्जाने से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

फरियादियों तक खुद पहुंचे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में शिकायत लेकर आए लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं फरियादियों के पास पहुंचे और आत्मीयता के साथ उनसे बातचीत की। उन्होंने पूछा, “कहां से आए हैं, क्या समस्या है?” और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। इसके बाद प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए और विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता देने की बात कही।

बच्चों को दिया स्नेह और प्रेरणा

जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक दुलारा, उन्हें पढ़ाई और स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को मिठाइयां भी बांटीं।

गोशाला में की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की।


सीएम योगी ने गोवंशों को नाम लेकर पुकारा, उन्हें दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।

इस दौरान एक मोर भी मुख्यमंत्री के पास आया, जिसे उन्होंने ‘पुंज’ नाम दिया। मुख्यमंत्री ने मोर को भी अपने हाथों से रोटी के छोटे टुकड़े खिलाकर स्नेह जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab1 day ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की