Connect with us

Uttar Pradesh

CM Yogi का कन्या पूजन पर संदेश, बोले-सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी बहन-बेटी अन्याय की शिकार न हो

Published

on

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृ शक्ति के प्रति आदर का पवित्र भाव रखना सबका दायित्व है। सरकार ने भी मातृ शक्ति के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अनेक योजनाएं चलाई हैं। मातृ शक्ति को सम्मान देने, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। विधायिका से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है।

गोरखनाथ मंदिर में रविवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज वासंतिक नवरात्रि की नवमी तिथि है। आज सभी सनातन धर्मावलंबियों द्वारा कन्या पूजन किया जा रहा है। मुझे भी आज गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वासंतिक नवरात्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी की तिथि तक आदिशक्ति मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों का अनुष्ठान आज नवदुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पूजन के साथ समारोप की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में मातृशक्ति के प्रति आदर एवं श्रद्धा भाव की जो मजबूत परंपरा रही है, उसे दोनों नवरात्र (शारदीय व वासंतिक) में कन्या पूजन के माध्यम से देखा जा सकता है।

#image_title

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वे बेटी-बेटा या महिला-पुरुष के भेदभाव से ऊपर उठकर बेटियों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को जगह न दें। हम सभी यह मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी बेटी, बहन, महिला अन्याय या शोषण का शिकार न होने पाए। यदि हम ऐसा करेंगे तभी एक सशक्त एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर पाएंगे।

चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है भगवान श्रीराम का जीवन-चरित्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भी दिन है। सभी देवालयों में अखंड रामायण पाठ ,भजन कीर्तन हो रहे हैं। सभी सनातन धर्मावलंबी पूर्ण मनोयोग से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना रहे हैं। अयोध्या में लाखों श्रद्धालु रामलला के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। आज 12 बजे भगवान सूर्य भी रामलला का सूर्यतिलक करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला का पुनः प्रकटीकरण हुआ है। यह सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए बहुत पवित्र दिन होने के साथ ही दुनिया की दबी कुचली एवं शोषित मानवता के लिए एक नई प्रेरणा व प्रकाश का दिन है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबको मर्यादित आचरण करने के साथ ही सम या विषम परिस्थित में धैर्य न खोकर चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यो तथा सार्वजनिक तथा राष्ट्रीय रिश्तों का निर्वहन कैसे हो, इसकी प्रेरणा हमें भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र देता है।

#image_title

रामेश्वरम में ऑटो ब्रिज के लिए जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामनवमी की पावन तिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामेश्वर में देश के पहले ऑटो ब्रिज (पंबन ब्रिज) का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम भारत के पवित्रम धामों में से है। यह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हजारों वर्ष पहले भगवान श्रीराम ने उत्तर और।दक्षिण की सीमाओं को एकसाथ जोड़कर जीवंतता प्रदान की थी। यह हमें एक नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में यह नया ब्रिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एवं विरासत के विज़न को दर्शाता है। इससे जुड़ने का आज हम सबको एक अवसर प्राप्त हो रहा है और इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की