Connect with us

Sports

वापस आ गए Jasprit Bumrah, लेकिन नहीं खेलेंगे RCB के साथ मैच?

Published

on

Jasprit Bumrah Return Mumbai Indians: जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में वापस आ गए हैं. MI फ्रैंचाइजी ने खुद इसकी जानकारी देते हुए अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है. बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट आई थी और वो अभी तक IPL 2025 के चार मैच मिस कर चुके हैं. अब ‘बूम-बूम बुमराह’ ने MI स्क्वाड में वापसी तो कर ली है, लेकिन सवाल है कि वो मैदान में कब वापसी करेंगे? क्या वो 7 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या फिर फैंस को उनके लिए रिटर्न का इंतजार करना पड़ेगा?

#image_title

क्या RCB के खिलाफ मैच खेलेंगे बुमराह?

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में वापसी तो कर ली है, लेकिन वो शायद RCB के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे? एक हालिया मीडिया रिपोर्ट अनुसार बुमराह को मैदान पर वापसी करने से पहले 2 प्रैक्टिस मैच खेलकर अपनी फिटनेस को साबित करना होगा. उनका रिटर्न पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि बुमराह अभ्यास सत्र में कैसा परफॉर्मेंस दे पाते हैं. अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि बुमराह कब वापसी करेंगे, लेकिन 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी वापसी लगभग तय लग रही है. मगर RCB के खिलाफ मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है.

एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बुमराह ने मुंबई इंडियंस टीम के भीतर एक इंट्रा स्क्वाड मैच में भाग लिया था. वो आज भी एक अन्य अभ्यास मैच में भाग लेने वाले हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा घुटने की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित RCB के खिलाफ मैच में मुंबई की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं. फिलहाल मुंबई ने 4 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और वह IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान