Connect with us

Punjab

हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवाल

Published

on

लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के आगे हनुमान जी के भेष में नृत्य कर रहे व्यक्ति की वायरल वीडियो पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितना नुकसान और अपमान भाजपा के लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया। जितना इन लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा। हिंदू धर्म पर भाजपा के लोग कलंक हैं। उन्होंने नितिन नवीन से कहा कि आप क्या कर रहे हैं। आपको शर्म आती है? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में उनकी गाड़ी के आगे भगवान हनुमान के भेष में भाजपा का झंडा लिए नृत्य कर रहे व्यक्ति की और हनुमान जी पूजा करते हुए अपना वीडियो साझा कर कहा कि ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं। हमारी विचारधारा – हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उन मे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। वहीं इनकी विचारधारा – ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते। इनके लिए राम और हनुमान सत्ता और पैसा पाने का ज़रिया हैं। इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं होता।

यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी- संजय सिंह

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ये क्या मजाक बना रखा है? भाजपा के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में भाजपा का झंडा देकर नचवा रहे हैं। यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी। अपने नेताओं को भगवान घोषित कर उनका मंदिर बनवाएगी और देश वासियों से उनकी पूजा करवाएगी।

हनुमान जी के अपमान से लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं- सौरभ भारद्वाज

इस वीडियो को साझा कर “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नितिन नबीन से कहा कि इससे लाखों हिंदुओं की तरह मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ये सीधे मेरे हिंदू धर्म का और मेरे आराध्य हनुमान जी का अपमान है। कृपया आप अपने इस कृत्य की क्षमा मांग लीजिए। हनुमान जी के मंदिर जाकर कृपया माफी मांग लें। इससे आप छोटे नहीं हो जाएंगे। मैं भाजपा से भी कहूंगा कि पार्टी के तौर पर आप इस कृत्य की माफी मांग लीजिए ।

क्या बजरंग बली के अपमान पर भाजपा के लोग अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं?- आतिशी

इसी वीडियो को रिपोस्ट कर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि जो भाजपा के नेता कल से भिनभिना रहे हैं कि नितिन नबीन का अपमान हो गया, क्या आज बजरंग बली के अपमान के बारे में अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं? रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने आप को हनुमान से भी बड़ा मानते हैं और भगवान को अपने सामने पार्टी के झंडे के साथ नचाते हैं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सवाल किया कि नितिन नबीन के इस अहंकार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ टिप्पणी करना चाहेंगी या हनुमान के अपमान पर उनको बोलने से मना किया गया है?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab10 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की