Connect with us

Punjab

Sherry Kalsi का Counterattack: “Punjab को चिट्टे में झोंकने वालों का OSD अब ईमानदारी की बातें करता है, ये तो मज़ाक है”

Published

on

पंजाब में नशे को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को करारा जवाब दिया है। कलसी ने साफ शब्दों में कहा कि “जो लोग खुद सत्ता में रहकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेल चुके हैं, अब वही AAP सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सिरसा का ईमानदारी पर बोलना भी अपने आप में बेईमानी जैसा लगता है।”

इतना नंगा और सफेद झूठ पहले कभी नहीं देखा”: शैरी कलसी

कलसी ने सिरसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नेताओं का झूठ बोलना तो सुना था, लेकिन इतना सफेद झूठ पहली बार देखा है। सिरसा का यह दावा कि पंजाब में घर-घर नशा आम आदमी पार्टी की वजह से फैला, पूरी तरह से गलत और शर्मनाक है।”

“2007 से पहले पंजाब में चिट्टाकोई जानता भी नहीं था”

शैरी कलसी ने याद दिलाया कि 2007 से 2017 तक पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार रही, और इसी दौरान नशा पंजाब की जड़ों में बैठाया गया। “उस समय युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे की सिरिंज पकड़ा दी गई, और तस्करों को राजनीतिक संरक्षण मिला।”

सिरसा पहले खुद नशा फैलाने वाली सरकार के OSD थे”

शैरी कलसी ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा खुद सुखबीर बादल के OSD रहे हैं, और अगर पंजाब में नशा फैलाने की जिम्मेदारी किसी पर है तो सिरसा की उस सरकार पर और उसी के हिस्सेदारों पर है।
“आज सिरसा जी हमें ईमानदारी के सबक दे रहे हैं, लेकिन OSD रहते हुए उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया, यह भी जनता जानना चाहती है।”

दिल्ली-हरियाणा वालों को पंजाब का दर्द नहीं समझ आता”

शैरी कलसी ने सिरसा की पंजाब पर बोलने की नीयत और समझदारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “जो नेता हरियाणा में पले-बढ़े, दिल्ली में रहते हैं, उन्हें पंजाब की मिट्टी और इसके जख्मों का क्या अंदाज़ा होगा? सिरसा जी को पहले अपने अतीत में झांक लेना चाहिए।”

“AAP सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड जनता को दिख रहा है”

शैरी कलसी ने कहा कि आज पंजाब की जनता देख रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में स्कूलों का कायाकल्प, बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां, और हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं।
“लोग अब सिरसा जैसे नेताओं के झूठ को पहचानते हैं। ये वही लोग हैं जो AAP के डर से भाजपा में चले गए, और अब विपक्ष में बैठकर आरोप लगाने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।” शैरी कलसी के तीखे बयान से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी सिरसा जैसे नेताओं के आरोपों को हल्के में नहीं ले रही। उन्होंने न सिर्फ आरोपों को खारिज किया बल्कि सिरसा के अतीत को उजागर कर बताया कि पंजाब में असल नुकसान किसके दौर में हुआ। आने वाले चुनावों में जनता इन बातों को जरूर याद रखेगी।

Advertisement
National10 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National13 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab17 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab17 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की