Connect with us

Punjab

पंजाब की ‘मेरी रसोई’ योजना ने पकड़ी रफ्तार, 21 लाख से ज्यादा परिवारों तक पहुंचीं राशन किटें

Published

on

पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ राशन किट योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के अनुसार अब तक 21.29 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। इस योजना का लक्ष्य पंजाब के 40.48 लाख पात्र परिवारों तक हर तीन महीने में राशन किट पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक की निगरानी में यह अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। वर्तमान में राज्यभर में प्रतिदिन करीब 80 से 85 हजार राशन किट लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं।

सरकार की ओर से दी जा रही प्रत्येक राशन किट में दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल शामिल है। यह किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले गेहूं के अलावा अतिरिक्त सुविधा के रूप में दी जा रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिल सके।

जिलों की बात करें तो राशन किट वितरण में लुधियाना सबसे आगे है, जहां अब तक 2,29,555 किटें वितरित की जा चुकी हैं। इसके बाद पटियाला में 1,56,402, संगरूर में 1,36,430, फाजिल्का में 1,21,647 और तरनतारन में 1,21,589 राशन किट बांटी गई हैं।

इसके अलावा अमृतसर में 1,18,579, बठिंडा में 1,14,105, श्री मुक्तसर साहिब में 1,09,045, जालंधर में 1,05,379, होशियारपुर में 86,710, मानसा में 80,591, गुरदासपुर में 80,344, फिरोजपुर में 78,404, मोहाली में 71,238, फतेहगढ़ साहिब में 71,097, मोगा में 69,210, कपूरथला में 68,627, फरीदकोट में 60,937, बरनाला में 59,667, पठानकोट में 58,737, रूपनगर में 50,906, मालेरकोटला में 40,988 और शहीद भगत सिंह नगर में 38,838 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य केवल खाद्यान्न उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना भी है। वितरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुंच सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी