Connect with us

public

पंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मान

Published

on

पंजाब के युवाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। NEET-UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले पंजाब के आर्यन गुप्ता से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात कर उन्हें और उनके परिवार को दिल से बधाई दी। आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने आर्यन की इस उपलब्धि को पंजाब के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि पंजाबियों ने जिस भी क्षेत्र में कदम रखा है, वहां अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाई है। आर्यन की सफलता भी प्रदेश के दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।

इस दौरान आर्यन गुप्ता और उनके परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत, लगन और सफलता की सराहना की। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और लगातार की गई मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि NEET की तैयारी के दौरान उन्होंने लंबे समय तक नियमित पढ़ाई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर माहौल के कारण विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नए अवसर मिल रहे हैं।

सरकार का कहना है कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बड़े राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्यन गुप्ता की उपलब्धि इसी बदलते शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की मेहनत की मिसाल के तौर पर देखी जा रही है।

आर्यन की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को मेहनत करने और अपने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 day ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News1 day ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News1 day ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News1 day ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News1 day ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ