Connect with us

Breaking News

शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

Published

on

देश में वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए शनिवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी मैदान में उतरेंगे। वह जंतर मंतर पर होने वाले सीजेपी और देश भर के युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार भी लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में जंतर मंतर जायेगी। खुलेआम भाजपा को वोट नहीं देने वालों के वोट काटे जा रहें हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि भाजपा के लिए काम कर रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचे।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, उनके वोट काट दिए जाते हैं और फर्जी वोट जोड़ दिए जाते हैं। यह सब ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में खुलेआम चल रहा था। इसलिए, पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर जाएं। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, यह देश की बात है। शनिवार से जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो रहा है। मैं जाऊंगा और मेरा पूरा परिवार भी जाएगा। सभी लोग वहां जाएं।

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले “आप” कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि “आप” कार्यकर्ताओं को पुलिस के फोन कॉल आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा है कि वे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में कब जा रहे हैं। उनके साथ कौन कौन लोग जाएंगे, जंतर मंतर पर जैसे पहुंचेंगे, समेत अन्य जानकारी ली जा रही है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि पुलिस को आम जनता को मिले लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने के बजाय अपना काम करना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी तादात में समर्थक शामिल होंगे। पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में जाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर रही है। कार्यकर्ताओं को डिटेन और डराया धमकाया जा रहा है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। यह देश बचाने की लड़ाई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को अपने वोट के अधिकार को बचाने की इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली पुलिस की ओर से डीएमआरसी को दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन शनिवार को बंद रखने के अनुरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि कोर्ट चुप हैं। सत्ता निरंकुश है।लोग हैं कि ज़िद पर अड़े हैं। तानाशाह के सामने, सीना तान के खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सम्मान में अरविंद केजरीवाल भी शनिवार को मैदान में उतरेंगे। शनिवार को जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। रोक सको तो रोक लो। तानाशाह मोदी अब झोला उठाने का टाइम आ गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News48 seconds ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News4 minutes ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

Breaking News8 minutes ago

भगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रन

Breaking News11 minutes ago

CM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Breaking News15 minutes ago

शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल