Connect with us

Punjab

कल पंजाब दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य को रेल और सड़क अवसंरचना से जुड़ी 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी को मजबूत करना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और पंजाब सहित उत्तर भारत के आर्थिक विकास को गति देना है।

प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर छावनी समेत देश के 20 राज्यों में स्थित 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। करीब 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशनों की डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नंगल डैम-तलवाड़ा-मुकेरियां नई रेल लाइन परियोजना के तहत लगभग 830 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दौलतपुर चौक-करटोली नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और होशियारपुर व ऊना जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह रेल लाइन श्री आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी आसान बनाएगी।

प्रधानमंत्री करटोली-अंबाला नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा। साथ ही अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवा की भी शुरुआत करेंगे, जिससे दोनों प्रमुख धार्मिक शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।

रेल परियोजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री पंजाब में 3,070 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन शामिल है। इस परियोजना से भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और ईंधन व परिवहन लागत में कमी आएगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री 25.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन ग्रीनफील्ड दक्षिण लुधियाना बाईपास की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना से लुधियाना और बठिंडा के बीच यात्रा का समय कम होगा और पंजाब के औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्रों से संपर्क और मजबूत होगा।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पंजाब में परिवहन अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab3 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News7 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News7 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान