Connect with us

Punjab

Neel Garg का Jakhar पर पलटवार: “Ansari को Punjab में कौन लाया था?”

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने पंजाब में बढ़ते अपराध को लेकर विरोधी दलों के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदे के लिए झूठे तथ्यों के आधार पर पंजाब को बदनाम कर रहे हैं।

नील गर्ग ने एनसीआरबी (National Crime Records Bureau) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब आज देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने सवाल किया कि अगर सच की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा अपराध वाले 10 राज्यों में से 8 भाजपा शासित और 2 कांग्रेस शासित हैं।

उन्होंने पॉक्सो मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि हाल ही में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा पॉक्सो केस यूपी, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हैं। ऐसे में सिर्फ पंजाब पर सवाल उठाना गलत है।

नील गर्ग ने सीधे तौर पर सुनील जाखड़ से सवाल किया कि जब आप कांग्रेस के अध्यक्ष थे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, तो अंसारी को पंजाब में कौन लाया था? उन्होंने कहा कि उस समय जाखड़ ने एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन अब पंजाब को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

नील गर्ग ने आगे कहा कि जिस डाटा की बात की जा रही है, वह केंद्रीय एजेंसी एनसीआरबी द्वारा तैयार किया गया है, न कि पंजाब सरकार या AAP द्वारा। वही रिपोर्ट बताती है कि पंजाब देश के सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर आता है।

उन्होंने जाखड़ से अपील की कि सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए पंजाब को बदनाम मत करो और कम से कम सच बोलने की हिम्मत रखो।

नील गर्ग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दल पंजाब में बढ़ते अपराध की खबरों को लेकर राज्य की छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नील गर्ग ने साफ किया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति अन्य बड़े राज्यों के मुकाबले बेहतर है और जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National14 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab18 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab18 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की