Connect with us

Punjab

विधायक Gurdev Singh Mann के पिता लाल सिंह का निधन, अंतिम संस्कार आज

Published

on

पंजाब के नाभा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Gurdev Singh Mann के पिता लाल सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। लाल सिंह, जिनकी उम्र लगभग 92 साल थी, की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।

अंतिम संस्कार की जानकारी

विधायक Gurdev Singh Mann ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,
“मेरे पिता लाल सिंह जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। सातिकयोग पिता जी हम सबको छोड़कर गुरु महाराज जी के चरणों में चले गए। उनका दाह संस्कार आज, 28 नवंबर 2024, दोपहर 12:30 बजे, मेरे पैतृक गांव फतेहपुर राजपुतान (सन्नौर, जिला पटियाला) में होगा।”

शोक संदेश

लाल सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक का माहौल है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं और लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विधायक Gurdev Singh Mann की राजनीतिक पृष्ठभूमि

गुरदेव सिंह पिछले 7 वर्षों से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में नाभा से चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के साधु सिंह धर्मसोत से हार गए।

2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत हासिल करते हुए साधु सिंह धर्मसोत की जमानत तक जब्त कर ली।

विधायक बनने के बाद गुरदेव देव मान ने कई अनूठी पहल कीं, जिनमें नाभा के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए साइकिल आंदोलन का ऐलान और सिर्फ एक रुपये की मासिक सैलरी लेने की घोषणा शामिल थी। यहां तक कि अपने शपथ ग्रहण समारोह में वह नाभा से चंडीगढ़ तक साइकिल से गए।

लाल सिंह के निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा शोक है। उनका योगदान और उनकी सरल जीवन शैली हमेशा याद की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab6 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News8 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News10 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News10 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान