Connect with us

Punjab

मंत्री अमन अरोड़ा ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में किया स्वागत

Published

on

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन महासचिव कुंवर उदय सिंह राठौर अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कुंवर उदय सिंह राठौर को सिरोपा भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

कुंवर उदय सिंह राठौर लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, सोशल मीडिया सेल पंजाब के चेयरमैन और मालवा जोन के सचिव इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राठौर के ‘आप’ में शामिल होने से खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उनके साथ कई सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को नुकसान और ‘आप’ को लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और पंजाब के विकास को लेकर किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों का भरोसा ‘आप’ पर लगातार बढ़ रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि कुंवर उदय सिंह राठौर जैसे अनुभवी और जमीनी नेता के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राठौर अपने अनुभव और जनसंपर्क के दम पर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के मिशन में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी में मेहनती और ईमानदार लोगों को पूरा सम्मान दिया जाता है और पार्टी हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर देती है। आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में और भी कई बड़े चेहरे ‘आप’ का दामन थाम सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 minutes ago

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab1 day ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab1 day ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश