Connect with us

Punjab

Ludhiana West by-election से पहले Congress को बड़ा झटका – सैकड़ों leaders Aam Aadmi Party में हुए शामिल

Published

on

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सैकड़ों कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ता अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इन सभी का कहना है कि उन्हें अब आम आदमी पार्टी की नीतियों और भगवंत मान सरकार के काम पर भरोसा है।

पार्टी में शामिल करवाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी भी मौजूद थे। कटारूचक ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि यह बदलाव इस बात का संकेत है कि लोग अब सच्ची राजनीति और ईमानदार नेताओं के साथ खड़े हो रहे हैं।

इन प्रमुख नेताओं ने थामा ‘आप‘ का झंडा

इस मौके पर जो कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, उनमें प्रमुख नाम हैं –
सुदेश कुमार डोगरा, भूपिंदर नागरा, आजाद गहलोत, अजीत टांक, कार्तिक टांक, गौरव, अरुण बिड़ला, प्रवेश कुमार, गुरमीत सिंह बंटी, प्रयांशु, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह और दविंदर शर्मा।

इन नेताओं ने मंच से कहा कि उन्हें कांग्रेस में अब कोई दिशा नहीं दिख रही थी। पार्टी जमीनी मुद्दों से कट चुकी है, जबकि आम आदमी पार्टी जनता के बीच रहकर काम कर रही है।

“AAP में है ईमानदारी और विकास का विज़न”

कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक ताकत बन चुकी है जो जनता के लिए, जनता के बीच काम करती है। उन्होंने कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने काम करके दिखाया है – स्कूल, अस्पताल, रोजगार, सब में सुधार हो रहा है। यही वजह है कि दूसरे दलों से नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आप में शामिल हो रहे हैं।”

“संजीव अरोड़ा को जिताएं, मिलेगा काम करने वाला विधायक”

इस मौके पर AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने लोगों से 19 जून को होने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, “संजीव अरोड़ा एक बेहद ईमानदार और समझदार इंसान हैं। उन्हें जनता का दर्द पता है और वह हर गली-मोहल्ले का विकास करेंगे।”

कलसी ने कहा कि लुधियाना वेस्ट को एक ऐसा विधायक चाहिए जो लोगों के बीच रहे, उनकी बात सुने और हर समस्या का हल निकाले – और ये सब संजीव अरोड़ा में है।


लुधियाना वेस्ट की राजनीति में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस से आए नेताओं की एंट्री से यह साफ है कि अब लोग उस राजनीति को चुन रहे हैं जिसमें जनता की भलाई हो, वादे पूरे हों और शासन में पारदर्शिता हो। अब देखना यह है कि 19 जून को जनता किस पर भरोसा जताती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News22 minutes ago

जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

Breaking News25 minutes ago

अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News18 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित

Breaking News18 hours ago

“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की

Breaking News19 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप