Connect with us

Punjab

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में अवैध हथियार और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालकों का समर्थन प्राप्त था। आरोपियों तक यह हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के मकसद से पहुंचाई गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस तस्करी मॉड्यूल से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की