Connect with us

Punjab

‘मैं अकाल तख्त से टक्कर नहीं ले रहा’, पेशी के बाद CM भगवंत मान का पहला बयान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सामने पेश हो रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले अकाल तख्त सचिवालय में पहुंचे. जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ समय बाद सचिवालय में पहुंचे. सिख संस्थाओं और परम्पराओं पर कथित बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री को तलब किया है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में पेश हुए. अकाल तख्त के सामने पेश होने के बाद मुख्यमंत्री- ‘मेरे ऊपर जो आरोप हैं, जिनके लिए मुझे बुलाया गया था, उनका स्पष्टीकरण मैंने दिया है.’ अकाल तख्त जत्थेदार अब पांच सिंह साहिबान की मीटिंग करेंगे जिसमें मेरे स्पष्टीकरण पर अगला फैसला होगा.

‘हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए तैयार हूं’- सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा, “मेरी जो वीडियो सोशल मीडिया में घूम रही है. कुछ आपत्तिजनक बयान वाली वीडियो AI से बनाई गई है. ये मैंने जत्थेदार साहिब को बताया है. मैं हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए तैयार हूं. मेरे पास एसजीपीसी के कामकाज को लेकर बहुत सारी शिकायतें आई हैं, वो मैंने जत्थेदार साहिब को दी हैं.”

‘तख्त का हर फैसला मंजूर’- भगवंत मान

सीएम मान ने आगे कहा, “कुछ लोग ये बातें फैला रहे हैं कि मैं अकाल तख्त से टक्कर ले रहा हूं ये बात गलत है. मैंने जत्थेदार साहिब को ये बात स्पष्ट की है कि मेरी पूरी श्रद्धा अकाल तख्त में है और तख्त जो फैसला लेगा मुझे मंजूर है. धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सरकार सख्त कानून बनाने पर काम कर रही है.”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab15 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab15 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab16 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab16 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की