Connect with us

Punjab

Ludhiana में Harchand Singh Barsat ने किया Sanjeev Arora के Support में Campaigns, कार्यकर्ताओं को किया प्रेरितघर-घर जाकर AAP की नीतियों को पहुंचाने की Appeal, Sanjeev Arora को बताया जनता का सच्चा प्रतिनिधि

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के सिलसिले में पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जनता के बीच जाकर प्रचार को और तेज़ करने के लिए प्रेरित किया।

बरसट ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और संजीव अरोड़ा के किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा, “संजीव अरोड़ा एक ईमानदार, समझदार और जमीन से जुड़े नेता हैं। राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्होंने पंजाब और खासकर लुधियाना की जनता की आवाज़ संसद तक पहुंचाई है।”

बरसट ने यह भी कहा कि संजीव अरोड़ा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लगातार काम किया है, जिससे जनता में उनके प्रति भरोसा और स्नेह बढ़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस उपचुनाव में भारी समर्थन देकर आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाएगी।

सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

हरचंद सिंह बरसट ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा, “पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बीते तीन साल में कई बड़े फैसले लिए हैं। हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं, भ्रष्टाचार-मुक्त सरकारी नौकरियां और नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ जैसे अभियानों से जनता को सीधा लाभ मिला है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अब खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है जिससे किसानों को राहत मिली है। शिक्षा, प्रशासनिक सुधार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी लगातार काम हो रहा है।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस प्रचार अभियान के दौरान वार्ड नंबर 64 से गुरमीत सिंह, वार्ड 62 से बलराज सिंह, बलजिंदर कौर, सोमपाल, करण सिंह भल्ला, तिरलोचन सिंह बेदी, अमनदीप सिंह बेदी, जसपाल दत्ता और वार्ड 65 के अन्य वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

हरचंद सिंह बरसट का यह दौरा पार्टी के लिए चुनावी माहौल को और मज़बूत करने वाला साबित हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साह और जोश से भर दिया और जनता के बीच ‘आप’ की छवि को मजबूत करने का संदेश दिया। अब देखना यह है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में यह मेहनत कितनी रंग लाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की