Connect with us

Punjab

अकाली लीडरशिप और बादल परिवार ने मजीठिया का साथ छोड़ा: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजीठिया को शिरोमणि अकाली दल (बादल) की लीडरशिप और बादल परिवार ने पूरी तरह अकेला छोड़ दिया है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, तो वे भले ही बाहर आकर बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आए, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें अपनी ही पार्टी की लीडरशिप का कोई समर्थन नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्टी लीडरशिप ही नहीं, बल्कि मजीठिया के करीबी रिश्तेदार और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल भी जेल के बाहर उन्हें लेने नहीं पहुंचे। यह साफ दर्शाता है कि मजीठिया अपने ही परिवार और पार्टी में पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं।

बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि आज मजीठिया के जेल से बाहर आने के मौके पर हालात यह थे कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) का एक भी पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक नाभा जेल के बाहर नजर नहीं आया। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि अकाली दल की लीडरशिप खुद मजीठिया से दूरी बना रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News39 minutes ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News42 minutes ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News46 minutes ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा

Breaking News58 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू

Breaking News1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल