Connect with us

Punjab

AAP सांसद सदस्य संत सीचेवाल ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस करने की अपील की

Published

on

राज्यसभा सदस्य, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जनहित में एक अहम कदम उठाते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लेने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के DGP को पत्र लिखकर अपने साथ तैनात छह सुरक्षा जवानों को आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में भेजने की अपील की है।

संत सीचेवाल ने अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा समय में उनकी निजी सुरक्षा से ज्यादा आम लोगों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि उनके साथ तैनात छह सुरक्षा कर्मचारियों में से तीन को लोहियां खास थाने और तीन को सुल्तानपुर लोधी थाने में तैनात किया जाए।

उन्होंने कहा कि जालंधर जिले के लोहियां क्षेत्र और सुल्तानपुर लोधी में चोरी, लूटपाट और नशे से जुड़ी आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस बल की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को आम लोगों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाए तो इसका बड़ा लाभ हो सकता है।

संत सीचेवाल ने अपने पत्र में कहा, “हमसे ज्यादा हमारे लोगों को सुरक्षा की जरूरत है।” उनका कहना है कि अगर एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए छह पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि दूसरी ओर कई इलाकों में पुलिस बल की कमी है, तो ऐसी स्थिति में इन सुरक्षा जवानों की तैनाती आम लोगों की सुरक्षा के लिए की जानी चाहिए।

इसके साथ ही संत सीचेवाल ने पिछले समय के दौरान मलसियां पुलिस चौकी में पुलिस कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने बताया कि उनके गांव सीचेवाल में एक ही रात में चोरी की आठ घटनाएं हुई थीं। इसके अलावा बिजली की तारों की चोरी भी क्षेत्र में एक गंभीर समस्या बनी हुई है।

संत सीचेवाल ने पवित्र काली वेईं के आसपास की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े इस पवित्र स्थान पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन बढ़ती चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब पहली बार उन्हें सरकारी सुरक्षा देने की बात हुई थी, तब उन्होंने खुद सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी।

अब संत सीचेवाल ने दोबारा अपनी सुरक्षा वापस करने की इच्छा जताते हुए पंजाब सरकार और पुलिस विभाग से अपील की है कि उनके साथ तैनात सभी छह सुरक्षा जवानों को हटाकर लोहियां खास और सुल्तानपुर लोधी थानों में तीन-तीन की संख्या में तैनात किया जाए।

संत सीचेवाल के इस फैसले को जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका स्पष्ट संदेश है कि निजी सुरक्षा से ज्यादा आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और पुलिस बल का इस्तेमाल उन स्थानों पर किया जाना चाहिए, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News7 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News7 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान