Connect with us

National

घने कोहरे के कारण दो बसें आपस में टकराई, 40 यात्री हुए घ्याल

Published

on

पहाड़ी राज्यों के साथ -साथ उत्तर और पूर्वी भारत को ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण रेल और हवाई के साथ-साथ सड़क परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है.

इसका असर मथुरा में देखने को मिलो रहा है | कान्हा की नगरी मथुरा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है | दो बसों के बीच सीधी टक्कर हो गई | इस हादसे में दोनों बसों में सवार 40 लोग घ्याल हो गए है, जिन्हें अलग-अलग हस्पताल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है |

जानकारी के मुताबिक, मथुरा में कोहरे ने कहर बरपा रखा है. यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. माइल स्टोन 110 राया कट पर दो बसों की सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बसों में कुल 40 लोग घायल हो गए. घायल यात्रियों में से 31 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी 9 यात्रियों को मथुरा के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक बस धौलपुर (राजस्थान) से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी. आगरा से नोएडा जाने वाले रूट पर सुबह 3 बजे दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं