Connect with us

National

पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से डांटा तो बेटी ने खुद को उतरा मौ*त के घाट

Published

on

राजस्थान के कोटा में एक लड़की ने अपने पिता द्वारा मोबाइल फोन पर ‘गेम’ खेलने से रोकने पर गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में शनिवार रात को हुई.

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी. थाना सदर के प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि जब उसके पिता ने उसे फोन पर ‘गेम’ खेलने के लिए डांटा और उसे अपनी पढ़ाई के लिए अधिक समय देने के लिए कहा, तो लड़की ने कथित तौर पर खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटक गई.

पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे जब लड़की के परिवार वालों ने उसे खाने के लिए बुलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और लड़की का शव बरामद किया. सिंह ने कहा कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ