Connect with us

National

असम में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में कम से कम 12 लोगो किम हुई मौत

Published

on

असम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है | दरअसल असम के गोलघाट जिले में एक भयानक हादसा हो गया | यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस में बैठे कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई |

डेरगांव के बालिजन इलाके में यात्रियों से भरी एक मिनी बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसा एनएच 37 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ जब बस एक ट्रक से टकरा गई.

दरअसल, गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि हादसा आज सुबह डेरगांव के पास बिलिजन में हुआ जब 45 लोगों को ले जा रही एक बस एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के वक्त बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि जांच जारी है और अधिक जानकारी बाद में सामने आएगी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 30 घायलों का इलाज किया जा रहा है.

स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ. ट्रक गलत दिशा से जोरहाट से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab18 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News21 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News22 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News22 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान