Connect with us

National

Punjab CM Bhagwant Mann का बड़ा Announcement – “बाढ़ Affected इलाकों में अब Helicopter करेगा Relief Work”

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्यों में लगाने का ऐलान किया। पहली बार राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर को सिर्फ लोगों की सेवा के लिए लगाया है ताकि फंसे हुए परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने हमें बड़े भरोसे से चुना है और सरकार का यह हेलीकॉप्टर भी जनता का है, इसलिए इस मुश्किल समय में यह सिर्फ लोगों की सेवा के लिए इस्तेमाल होगा। मान ने स्पष्ट किया कि अब वे खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कार से करेंगे जबकि हेलीकॉप्टर पूरी तरह से राहत कार्यों के लिए तैनात रहेगा।

गुरदासपुर का तूफानी दौरा

आज CM भगवंत मान ने गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने वहां फंसे हुए परिवारों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद कर रही है। मान ने कहा कि कई गांव अब भी पानी से घिरे हुए हैं और वहां लोग फंसे हुए हैं। इसलिए हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से लगातार राहत पहुंचाई जा रही है।

कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जहां से पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को मदद से वंचित न रखा जाए।

कैबिनेट मंत्री और विधायक भी राहत कार्यों में जुटे

मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अफसर अपने-अपने इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नरों और SSP को आदेश दिए गए हैं कि राहत कार्यों की रफ्तार तेज की जाए और प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

विशेष गिरदावरी और मुआवजा

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ से हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके हैं। इसमें फसल, पशुधन, घर और अन्य संपत्तियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा और लोगों को हर नुकसान का पूरा-पूरा मुआवजा मिलेगा।

लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मान ने कहा कि इस समय सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की जान और माल की सुरक्षा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दूर-दराज के हिस्सों तक भी राहत पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों को मुश्किल में अकेला नहीं छोड़ेगी।

CM भगवंत मान का यह फैसला कि सरकार का हेलीकॉप्टर अब सिर्फ राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल होगा, पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल दिन-रात काम कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh9 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab12 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab14 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana15 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत