Connect with us

National

लिफाफा विवाद पर बोले Priest, ‘मोदी के लिफाफे में 21 रुपये की बात अफवाह, प्रियंका गांधी ने बनाई मनगढ़ंत कहानी’

Published

on

भीलवाड़ा स्थित श्री देवनारायण मंदिर के Priest ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर की दानपेटी में डाले गए गए उस लिफाफे के बारे में उन्होंने कोई वक्तव्य नहीं दिया था जिसमें कथित तौर पर 21 रुपये निकले थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर लिफाफे को लेकर मनगढ़ंत कहानी बनाने का भी आरोप लगाया। मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिफाफे डाले जाने के बारे में कोई वक्‍तव्‍य नहीं दिया।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की मंदिर दर्शन यात्रा से संबंधित “लिफाफा” टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। मोदी इस साल जनवरी में इस मंदिर में आए थे। पिछले महीने मीडिया के एक वर्ग ने खबर दी थी कि जब मंदिर के पुजारी ने दानपेटी खोली तो उसमें एक सफेद लिफाफा निकला जिसमें 21 रुपये थे। इसमें दावा किया गया था कि यह लिफाफा प्रधानमंत्री ने अपनी मंदिर यात्रा के दौरान डाला था। प्रियंका गांधी ने हाल ही में दौसा और झुंझुनू में अपनी जनसभाओं में टीवी खबरों के हवाले से इसको लेकर मोदी पर तंज कसा था।

पुजारी पोसवाल के बयान के अनुसार,‘‘रंजिशवश स्थानीय नेताओं ने खबर प्लांट करवाकर सनातन धर्म, मंदिर एवं लोकप्रिय नेता मोदी जी की छवि को धूमिल करने के लिए एक ही लिफाफा की खबर प्रसारित कर गलत भ्रम फैलाया गया।” उन्होंने कहा, “हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दौसा एवं झुंझुनूं में काल्पनिक मनगंढत कहानी बनाकर लिफाफा का जिक्र किया। जिससे भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण भगवान को मानने वाले एवं सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावना को ठेस पहुंची।”

पुजारी ने प्रियंका गांधी से प्रश्न किया, ‘‘देशभर में भगवान श्री देवनारायण के हजारों मंदिर है। कभी प्रियंका जी आपने या आपके गांधी खानदान के किसी व्यक्ति ने देवनारायण भगवान के मंदिर में आकर दर्शन किए और आस्था प्रकट की क्या?” पुजारी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 4.25 करोड़ रुपये खर्च कर भगवान श्री देवनारायण का ‘पैनोरमा’ बनवाया गया था। पोसवाल के अनुसार राजनीतिक स्वार्थ के लिए धार्मिक आस्था को चोट नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी में स्थित श्री देवनारायण भगवान गुर्जर समुदाय के लिए पूजनीय स्थल है।

Advertisement
Breaking News1 hour ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News3 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News3 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News3 hours ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा

Breaking News3 hours ago

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू