Connect with us

National

Kolkata के होटल में लगी भी/ष/ण आ/ग, 14 की मौ/त, 22 लोगों की बची जा/न।

Published

on

Kolkata के फलपट्टी मछुआ इलाके में बीती रात एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने जानकारी दी कि यह आग रितुराज होटल में सुबह करीब 8:15 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 की पहचान हो चुकी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है।

जांच में पता चला कि आग होटल की चौथी मंजिल पर बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कई लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल की छत और खिड़कियों से कूदते देखे गए।

केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसलिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम बनाए जाएं।

Advertisement