Connect with us

National

Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधी ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौत

Published

on

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए अनुज थापन ने फांसी लगा ली है।पुलिस अनुज थापन को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि उन्होंने टॉयलेट में चादर से फांसी लगा ली| आपको बता दें कि हाल ही में Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था| जिसमें से अनुज थापन की मौत हो गई है|

पुलिस ने बताया कि फायरिंग मामले के एक आरोपी ने Salman Khan के घर के बाहर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली| आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई की विशेष अदालत ने गोलीबारी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था|

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MACOCA) के विशेष न्यायाधीश ए.एम. पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता (24), सागर पाल (21) और अनुज थापन (32) को पुलिस हिरासत में और सोनू कुमार चंद्र बिश्नोई (37) को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने शनिवार को कथित शूटर गुप्ता और पाल के साथ-साथ बिश्नोई और थापन के खिलाफ सख्त मकोका अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बिश्नोई और थापन पर दो हथियार और कारतूस मुहैया कराने का आरोप है. पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी बनाया है। अब इस मामले में गिरफ्तार थापन ने आत्महत्या कर ली है |

बिहार के रहने वाले गुप्ता और पाल को 16 अप्रैल को पड़ोसी राज्य गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया था, जबकि सोनू बिश्नोई और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से पकड़ा गया था। कनाडा में रहने वाले अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली|

हालांकि, पुलिस के मुताबिक, उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया। बता दें कि पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है| इस वक्त तो उनकी पूरी क्राइम कुंडली ही गड़बड़ा रही है| जानकारी मिल रही है कि जल्द ही पुलिस बिश्नोई की रिमांड के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab25 minutes ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab2 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News4 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News6 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान