Connect with us

National

Alwar में लड़की ने शादी के डेढ़ महीने बाद ही उठाया खौफनाक कदम, B.Sc. नर्सिंग कर रही थी विवाहिता

Published

on

शदिन एक पवित्र बंधन है | दो लोग आजीवन साथ निभाने के लिए एक साथ जुड़ते हैं। इस रिश्ते में सभी अच्छे-बुरे गुणों को एक साथ अपनाना पड़ता है | शादी में दो व्यक्ति, दो शरीर एक आत्मा बन जाते हैं। अगर आपको सही जीवनसाथी मिल जाए तो जिंदगी खुशहाल हो जाती है, लेकिन अगर गलत जीवनसाथी मिल जाए तो जिंदगी नर्क बन जाती है। कुछ ऐसे ही हुआ Alwar की लड़की के साथ जिसे marriage के छह दिन बाद से ही नर्क भोगना पड़ा ।

दरअसल Alwar के तिजारा इलाके के पास रहने वाली सोनम की एक महीने पहले मनोज नाम के शख्स से शादी हुई थी शादी के बाद मनोज सोनम को लेकर बिहार चला गया | मनोज बिहार में कंपाउंडर के रूप में काम करता था जबकि सोनम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन शादी के छह दिन बाद ही सोनम को इस शादी से परेशानी होने लगी। उसके परिवार के सदस्यों के अनुसार, मनोज ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर सोनम ने शादी के एक महीने बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।


सोनम की मौत के बाद परिजन उसका शव बिहार से Alwar ले आए। उसने पुलिस को बताया कि शादी के छह दिनों तक सब कुछ ठीक रहा. लेकिन इसके बाद मनोज रात-रात भर गायब रहने लगा. सोनम पूरी रात उसका इंतजार करती थी. लेकिन वह अगले दिन आता था | सोनम को शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है और वह रात में उससे मिलने जाता है। जब सोनम ने इस के बारे में पूछा तो मनोज ने उसकी पिटाई कर दी।

सोनम ने अपने परिवार वालों को फोन कर मनोज की कई शिकायतें की थीं, उनका कहना था कि मनोज उन्हें अपना मोबाइल फोन छूने भी नहीं देते थे. वह उससे कई बातें छुपाता था. सोनम ने एक बार उनका फोन छू लिया तो उनकी पिटाई कर दी गई. आख़िरकार सोनम अपने पति की क्रूरता बर्दाश्त नहीं कर पाई और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. ट्रैक पर सोनम के पर्स से मिले कागजात के आधार पर शव की पहचान की गई।

जानकारी के मुताबिक सोनम ससुराल से अपने नाना एएसआई अमीलाल से मिलने की कहकर Police लाइन Alwar के लिए घर से निकली थी। इस बीच उसने राठ नगर के समीप ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

आपको बतादें की मृतका सोनम का विवाह 4 मार्च 2024 हुआ था। वह BSc नर्सिंग की छात्रा थी। उसके नाना अमीलाल ने बताया कि विवाह के समय ससुरालवालों ने किसी तरह के दहेज की कोई मांग नहीं की थी, लेकिन उन्होंने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए। इसके कुछ दिन बाद ही सोनम का पति उससे कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगा। फिलाहल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News3 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News5 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News5 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News5 hours ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा