Connect with us

Haryana

बीना इजाजत के महिला Inspector के कमरे में घुसा मुंसी, क्वार्टर में कर रही थी आराम

Published

on

आज़मगढ़ जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रौनापार थाने में तैनात एक महिला Inspector के कमरे में एक मुंशी बिना अनुमति के घुस गया। महिला इंस्पेक्टर के बार-बार मना करने के बावजूद मुंशी कमरे से बाहर नहीं निकला। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले को शांत कराया| फिलहाल महिला सब इंस्पेक्टर ने इस मामले की शिकायत जिले के एसपी हेमराज मीना से की है|

शिकायत मिलने के बाद आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया गया है. मामला सामने आने के बाद अब विभाग की किरकिरी हो रही है, लोग कह रहे हैं कि थाने में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बाहर क्या कहें. आज़मगढ़ पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है|

आपको बता दें कि महिला इंस्पेक्टर आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना परिसर में बने मकान में रहती हैं. रविवार को महिला कर्मचारी घर के अंदर आराम कर रही थी। इसी बीच थाने के मुंशी राजेश यादव बिना अनुमति के आवास में घुस गये. उन्होंने महिला इंस्पेक्टर से अभद्रता की। महिला इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत एसपी से की। शिकायती पत्र मिलने पर एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस काम में लापरवाही के आरोप में मुंशी को निलंबित कर मामले को दबाने में जुटी है |

इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि हेड कांस्टेबल राजेश यादव को पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और लोगों के मन में अच्छी छवि नहीं बनाने के कारण एसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है| सीओ को जांच कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है| जांच रिपोर्ट के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जायेगी|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की