Connect with us

Blog

यमुना नदी में सिक्का डलवाने के लिए रुकवाई कार और फिर लगा दी छलांग

Published

on

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है | दरअसल एक कार में पति पत्नी सवार होकर कही जा रहे थे | पत्नी ने यमुना नदी में पैसे डालने के बहाने आत्महत्या कर ली | इसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गयी | और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

आपको बता दे जिले के करहल स्थित अहमदनगर देवली की रहने वाली साधना का विवाह 10 साल पहले ही आगरा निवासी अजयकांत से हुआ था. करीब 12 दिन पहले ही साधना ने सैफई मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया. 

बुधवार की शाम साधना अपने पति और नवजात बेटी के साथ कार से आगरा जा रही थी. अबोध बच्ची को कार की पीछे की सीट पर सुला दिया था. थाना मठसेना क्षेत्र के कोदरपुर के पास अचानक ही साधना ने अपने पति से कहा, यमुना नदी में सिक्के डालने हैं, गाड़ी रोक दो. कार रुकते ही साधना नदी किनारे गई और पैसे डालने के बहाने उसने छलांग लगा दी. 

पति की पुकार के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर डूबती महिला को बचाने के लिए पानी में कूद गए. काफी मशक्कत के बाद डूबी महिला को नदी से बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल साधना के मायकेवाले और ससुरालवाले दोनों ही अचंभित हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे साधना ने कूदकर जान दे दी. शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab16 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News18 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News20 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News20 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान