Connect with us

National

मानसा में शिक्षा मंत्री Bains ने बच्चों से मांगी माफी:टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले बच्चे, बोले- अगले महीने से मिलेगी नई बिल्डिंग

Published

on

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दौरे की वीडियो भी साझा की।

स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी, जहां वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।

स्कूल की निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का जायजा लेते शिक्षा मंत्री।

स्कूल की निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का जायजा लेते शिक्षा मंत्री।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार राज्य के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मानसा शहर के स्कूल ऑफ एमिनेंस का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल-जवाब किए और उनकी तैयारी पर संतोष जताते हुए उन्हें शाबाशी दी।

उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन के साथ अन्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाया और नगर काउंसिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्ताव पारित कर इसे तुरंत हटाया जाए, क्योंकि स्कूल के पास कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 hour ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News1 hour ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News1 hour ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा

Breaking News2 hours ago

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू

Breaking News2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल