Connect with us

Uttar Pradesh

प्रयागराज पहुंचे CM Yogi, माघ मेला में संतों के साथ किया गंगा पूजन

Published

on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां  संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने की कामना की। संगम नोज से वह मोटर बोट से वीआइपी घाट के लिए रवाना हो गए, जहां से बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सतुआ बाबा आश्रम के शिविर में रामानन्दाचार्य के पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए।

cm yogi prayagraj sangam snan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगभग छह घंटे संगम नगरी में रहेंगे। खाकचौक स्थित जगदगुरु संतोषाचार्य सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे। यहां पर जगद्गुरू रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। दोपहर 2.05 बजे मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए आइसीसीसी सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक करके श्रद्धालुओं के आने-जाने की जानकारी प्राप्त करेंगे।

cm yogi in prayagra ganga pujan

इसके बाद जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। वह शाम चार बजे डा. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वापस जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National14 hours ago

आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

National15 hours ago

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए Mann सरकार सक्रिय, विशेष विमान की मांग

Chandigarh17 hours ago

चंडीगढ़ में अगले माह से महंगी होंगी जमीनें:कलेक्टर रेट में 30 से 60% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी

National18 hours ago

टूरिस्ट वीजा पर गए कई पंजाबी Dubai में फंसे:अधिकतर के वीजा और पैसे हो रहे खत्म, लोगों के हेल्पलाइन पर आए फोन

National18 hours ago

पंजाब सरकार 17 हजार पदों पर करेगी भर्ती:गोद लेने की प्रक्रिया सरल; एसिड अटैक पीड़ितों की पेंशन बढ़ाई