Connect with us

Punjab

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों के लिए 2 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पंजाब के लगभग सभी जिलों में कहीं न कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बादल छाए रहने और वर्षा की गतिविधियों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य स्तर के आसपास बनी हुई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सक्रिय मानसून ट्रफ (मानसून रेखा) इस समय उत्तर भारत के करीब बनी हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले इलाकों से बचने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों में जाने से परहेज करने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 days ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News2 days ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News2 days ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News2 days ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News2 days ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ