Connect with us

Uttar Pradesh

योगी बोले-अहिल्याबाई की टूटी मूर्ति का वीडियो AI से बना:यह कांग्रेस की साजिश

Published

on

मणिकर्णिका घाट के मामले पर पूरे विपक्ष के निशाने पर केंद्र और राज्य सरकार है। पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद वाराणसी जाकर प्रेस वार्ता करके पूरी जानकारी दी । सीएम योगी ने इस परियोजना की जरूरत और उद्देश्य के साथ कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोएम योगी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मन्दिर टूटने का एआई वीडियो बना कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस हमेशा से सनातन के खिलाफ रहती है और मणिकर्णिका मामले में भी यही कर रही है । कांग्रेस की असल मंशा काशी विश्वनाथ मंदिर आने के लिए दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना को रोकने की है।

‘एआई वीडियो से कांग्रेस फैला रही है भ्रम’


शनिवार को सीएम योगी चन्दौली में सीजेएआई के साथ कार्यक्रम में थे।चन्दौली के बाद अचानक से मणिकर्णिका घाट आने का सीएम योगी का कार्यक्रम रखा गया। फिर समय के अभाव में सीएम योगी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मणिकर्णिका पर सरकार का पक्ष रखा। सीएम योगी के निशाने पर पूरी तरह से कांग्रेस रही।

सीएम ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मंदिर के तोड़े जाने का एआई जेनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दुष्प्रचार किया गया। जिस मन्दिर की बात कही जा रही है वो पूरी तरह से सुरक्षित है। लोकमाता अहिल्याबाई और आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित करवाया। कांग्रेस शुरुआत से ही सनातन की विरोधी रही है।मणिकर्णिका घाट पर भी कार्य पूर्ण होने के बाद अहिल्याबाई की प्रतिमा वही स्थापित की जाएगी।

असल मंशा दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण रोकने की-सीएम योगी


सीएम ने कहा कि 2014 से पहले महज 25 से 50 हज़ार श्रद्धालु ही काशी आते थे लेकिन धाम बनाने के बाद अब यहां औसतन रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार मे आते है। मैदागिन से गोदौलिया के बीच श्रद्धालुओ की सुविधाजनक आवाजाही के लिए दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण योजना भी चल रही है ।सनातन विरोधी कांग्रेस दरअसल कांग्रेस श्रद्धालुओ के लिए बनाई जा रही सुविधाओ का विरोध कर रही है और उसकी असल मंशा दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण रोकने की है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की