Connect with us

Uttar Pradesh

UP के किसानों के लिए Yogi सरकार की सौगात, अब विदेशों में भी पहुंचेगा यहां के आलू का स्वाद

Published

on

UP के किसानों के लिए आलू का उत्पादन इस बार खुशहाली का संकेत लेकर आया है। केंद्र सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत सब्जियों और फलों को समुद्र मार्ग से अन्य देशों में निर्यात करने की योजना बना रही है, जिसमें आलू भी शामिल है। उत्तर प्रदेश, जो देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है, इस योजना से सबसे अधिक लाभान्वित होगा। खासकर कन्नौज, फर्रुखाबाद जैसे जिलों में, जहां आलू की दोहरी फसल होती है, किसानों को इस प्रोजेक्ट का बड़ा फायदा मिलेगा।

आलू एक ऐसी फसल है जो पूरे साल हर वर्ग की थाली में प्रमुख स्थान रखती है। इसकी मांग सालभर बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने पहले ही किसानों के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना लागू की थी। अब प्रदेश सरकार आलू उत्पादक किसानों के हितों को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है।

केंद्र सरकार की मदद से और योगी सरकार की पहल पर आगरा में पेरू स्थित अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (आईसीएआर-सीआईपी) की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैलेगा और इसकी लागत करीब 120 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना से प्रदेश में आलू की गुणवत्ता में सुधार होगा और किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही किसानों के हित में कई अहम निर्देश दिए थे। इस केंद्र की स्थापना से उत्तर प्रदेश के आलू किसानों को बेहतर तकनीकी सहयोग और बाजार पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे उनके मुनाफे में इजाफा होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National12 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab16 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab16 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab16 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की