Connect with us

Uttar Pradesh

UP: प्रयागराज में सीएम योगी ने वक्फ को लेकर क्या कहा? जानिए बोर्ड पर उनकी कड़ी टिप्पणी।

Published

on

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर गरुवार को सीधा हमला करते हुए इस पर भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर इसका मनमाना दावा ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप यहां निषादराज की पौराणिक भूमि पर कब्जा देख रहे हैं ना. शहर में जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए हैं. यहां तक की कुंभ के समय भी बयान दिए गए कि कुंभ की भूमि भी वक्फ की है. हमने पूछा था- क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है.”

सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार के तहत इस तरह के अतिक्रमण हटा दिए गए हैं और माफियाओं को उत्तर प्रदेश से बाहर खदेड़ दिया गया है. उन्होंने कहा, “निषाद राज से जुड़ी पवित्र भूमि समेत कई जगहों पर वक्फ के नाम पर अतिक्रमण किया गया. लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उनकी आपत्तियों के बावजूद भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन किया गया.” मुख्यमंत्री ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधायी कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सराहना की.

उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई है. इस मुद्दे को हल करने वाला एक महत्वपूर्ण विधेयक पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है और अब इसे राज्यसभा में भी पारित किया जाएगा.” वक्फ (संशोधन) विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया और गरुवार को राज्यसभा में प्रस्तुत किया गया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य अब अवैध दावों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय हित को पहले स्थान पर रखना होगा. उन्होंने कहा, “जो लोग राष्ट्र के प्रति वफादार हैं, वे हमेशा अपना रास्ता खोज लेंगे.

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ 2025 ने देश और प्रदेश को बहुत कुछ प्रदान किया है। इतना विशाल आयोजन केवल सनातन धर्म में आस्था रखने वाले और राम भक्त ही सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं। जिन लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा नहीं होती, वे ऐसे भव्य आयोजन करने में सक्षम नहीं होते।”

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “महाकुंभ ने यहां के लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान दिलाया है। किसी व्यक्ति को पहचान और सम्मान मिलना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारें इस पहचान को मिटाने का प्रयास कर रही थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफियाओं के हवाले कर दिया था और हर जिले में संगठित अपराध को बढ़ावा दिया था।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की