Connect with us

Uttar Pradesh

UP: ‘शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता है गुरु गोबिंद सिंह’ – CM योगी !

Published

on

UP के सीएम योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. साथ ही उन्‍होंने प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पंथ आज भी पूरी दुनिया में धर्म और सत्य के प्रतीक के रूप में मजबूती से खड़ा है और गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व न सिर्फ फसल कटाई का त्यौहार है, बल्कि यह खालसा पंथ की स्थापना की स्मृति में मनाया जाने वाला एक प्रेरणादायक और प्रकाशमय अवसर भी है। मुख्यमंत्री यह बातें लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कह रहे थे।

गुरुद्वारा पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने भी प्रधान सेवादार गुरुद्वारा नजरबाग, अयोध्या बाबा महेंद्र सिंह; गुरु नानक विद्यालय चंदन नगर की प्राचार्य रंजित कौर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बांसमंडी की प्रधानाचार्य निशा तिवारी, खालसा इंटर कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक नई प्ररेणा का है, क्योंकि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की, जो एक नए पथ के सृजन का आधार बना. साथ ही यह दिन पूरे समाज के लिए स्मरणीय हो गया.

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज और सिख गुरुओं ने देश के साथ धर्म की रक्षा के लिए योगदान दिये, जो आज और भविष्य के लिए भी हमारी प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है.

उन्होंने कहा कि सिख बंधुओं की मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया. हम सभी इसका अभिनंदन करते हैं. यह हमारे युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है.

उन्होंने कहा कि हम सभी देश के विभाजन की कीमत को जानते हैं क्योंकि गुरु नानक देव के पावन स्थल करतारपुर साहिब पर जाने के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने कॉरिडोर का निर्माण कर लोगों को अपने अतीत से जोड़ने और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने का काम किया.

‘देश सिख गुरुओं के योगदान और बलिदान के प्रति कृतज्ञ’

उन्होंने कहा कि यह देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा. यह देश सिख गुरुओं के योगदान और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञता भाव से ऋणी रहेगा.

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की