Connect with us

Uttar Pradesh

UP: मुसलमानों की सुरक्षा, राणा सांगा, मथुरा विवाद और अन्य अहम मुद्दों पर खुलकर बोले सीएम योगी।

Published

on

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ पॉडकास्ट में कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में मुसलमानों की सुरक्षा, राणा सांगा विवाद, मथुरा मंदिर-मस्जिद समेत तमाम विषयों पर बात की है।

न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा मस्जिद विवाद को लेकर कहा, मथुरा की बात क्यों नहीं उठेगी? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता. सीएम योगी ने साफ कहा कि सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं।

100 मुस्लिम परिवारों में 50 हिंदू परिवार सुरक्षित हो सकते हैं? – सीएम योगी

जब सीएम योगी से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया गया तो सीएम योगी ने खुलकर अपनी बात रखी. सीएम योगी ने कहा, 100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है. उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है, लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते।

राणा सांगा पर ये बोले सीएम योगी

राणा सांगा को लेकर सपा सांसद की टिप्पणी से उठे विवाद को लेकर भी सीएम योगी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये लोग राणा सांगा, महाराणा प्रताप, शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह के बारे में नहीं जानते. ये लोग औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वाले लोग हैं. इनसे उम्मीद नहीं की जा सकती।

सीएम योगी ने आगे कहा, राणा सांगा के इतिहास को अगर इन्होंने पड़ा होता तो पता होता कि उन्होंने भारत की धर्म-संस्कृति को बचाने के लिए किस प्रकार के साहस का परिचय दिया था. इतिहास के बारे में ये लोग कुछ नहीं जानते।

सीएम योगी ने आगे कहा, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं. सीएम योगी आदित्याथ ने आगे कहा, अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं. 2017 के बाद दंगे बंद हो गए. अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं. इस दौरान सीएम योगी ने इतिहास का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इतिहास में कई ऐसा उदाहरण नहीं है जिसमें हिंदू राजा ने अपने बल-वैभव से किसी हिंदू राजा ने किसी देश पर कब्जा किया हो।

सीएम योगी ने आगे कहा, क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं? ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं. देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है. इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की