Connect with us

Uttar Pradesh

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मंगोलपुरी में यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का संबोधन

Published

on

मंगोलपुरी में एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि स्वतंत्र भारत में किसी सरकार और पार्टी पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए हैं। सिर्फ नेता नहीं, बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है।

Yogi Adityanath ने कहा, “2013 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली में लोकपाल बिल के लिए आंदोलन चल रहा था, लेकिन आप ने इस मुद्दे को नकार दिया। ये लोग जनता के प्रति जवाबदेही नहीं रखते। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दे सकता है, और जिनके नेता जेल में हैं, उन्हें वोट मत दीजिए। दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल का पैसा नहीं दिया। आप विकास विरोधी और दलित विरोधी पार्टी है। यह पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।”

अराजकता का प्रतीक बनी है आम आदमी पार्टी – सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “दिल्ली की जो राज्य सरकार पिछले 10-11 सालों से चल रही है, वह अब अराजकता का प्रतीक बन गई है। यह स्वतंत्र भारत की पहली राज्य सरकार है, और पहली पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज है। आज भ्रष्टाचार में डूबी यह पार्टी जनता से वोट मांगने के लिए किस नैतिकता के साथ सामने आ रही है?”

आगरा-वृंदावन के लोग बने आप की पाप की भुक्तभोगी – सीएम योगी

पेयजल की समस्या पर भी योगी आदित्यनाथ ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में पानी के लिए जनता को टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है, और ये टैंकर भी रोज नहीं आते। जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, तो यमुना जी, जो कभी भारत की पौराणिक नदी और आस्था की प्रतीक थीं, वहां से बदबू आ रही थी।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली में आप के कारण मथुरा, आगरा और वृंदावन के लोग और श्रद्धालु भी दुख भोग रहे हैं। इस नरक से उबरने का एक ही रास्ता है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बने।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

‘AAP’ ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

Punjab2 hours ago

‘AAP’ मंत्री संजीव अरोड़ा की ED द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग

Punjab2 hours ago

Punjab के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी

National2 hours ago

नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: CM भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के प्रयासों को मिली सफलता, Punjab में लंबे समय से लटके ओवरब्रिजों और राजमार्गों के कार्यों को पूरा करने का रास्ता हुआ आसान