Connect with us

Uttar Pradesh

UP: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा।

Published

on

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आए खराब मौसम, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन करें और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजें, ताकि प्रभावित किसानों को 24 घंटे के भीतर मुआवजे की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा सके। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न बरती जाए।

अधिकारी 24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: CM योगी

एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि 9 अप्रैल की आधी रात को अचानक मौसम खराब हो गया, जिसके बाद तेज आंधी, ओलावृष्टि के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सर्वे पूरा होने के बाद फसलों के नुकसान का मुआवजा बीमा कंपनियों के साथ राजस्व विभाग की ओर से भी दिया जाएगा। राहत विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों से अति आवश्यक कार्य पर ही घर से निकलने की अपील की है।

33% से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही दिया जाता है मुआवजा

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति का मुआवजा किसानों को देने के लिए सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर सर्वे करने के आदेश दिए। उन्होंने उन्हें जल्द से जल्द विभाग के पोर्टल पर सर्वे रिपोर्ट लगाने के भी आदेश दिये। बाढ़, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही मुआवजा दिया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की