Connect with us

Uttar Pradesh

UP: टेक्सटाइल में बांग्लादेश दुनिया भर में छाया…, सीएम योगी बोले-भारत क्यों नहीं बढ़ सका आगे ?

Published

on

उत्तर प्रदेश। UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और अयोध्या सिर्फ आध्यात्मिक धरोहर ही नहीं हैं, बल्कि इन्होंने उत्तर प्रदेश की समृद्धि को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि UP में अनंत काल से टेक्सटाइल उद्योग की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं।

शनिवार को लखनऊ में पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्यमियों और मंत्रियों ने यूपी में निवेश के विषय पर चर्चा की।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को टेक्सटाइल हब बनाने का लक्ष्य तय किया है। गुजरात में सीएम रहते हुए प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, और अब इस विजन को आगे बढ़ाते हुए देश में सात टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां ये पार्क राज्य की राजधानी में स्थित हैं।

निवेश मित्र के माध्यम से 500 से ज्यादा क्लीयरेंस दिए

आसपास के राज्यों की आबादी भी यूपी पर निर्भर है। तीन बेसिक जरूरतों में वस्त्र भी है। यहां एक ही स्थान पर डिजाइन, सिलाई और कटाई का काम होता है। प्रदेश में आठ वर्ष में सकारात्मक माहौल तैयार किया। 33 सेक्टोरल पॉलिसी वाला यूपी देश का पहला राज्य है। निवेश मित्र के माध्यम से 500 से ज्यादा क्लीयरेंस दिए गए। MOU की मॉनिटरिंग के लिए निवेश सारथी है। मैं खुद मॉनिटरिंग करता हूं कि MOU के बाद क्या समस्या आ रही है? उसे दूर करने पर मंथन करता हूं।

सीएम ने कहा कि इंसेंटिव वितरण प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से करते हैं। निवेशक को मंच पर बुलाकर सम्मानित करते हैं। ताकि, ये पता चले हम धरातल पर काम कर रहे हैं। जो कहा वो करके दिखाया। यूपी टेक्सटाइल के बेहतरीन हब के रूप में स्थापित हो सकता है। इसमें आश्चर्य की बात नहीं है।

अयोध्या के पास अम्बेडकरनगर वस्त्र का गढ़ बना

प्राचीन नगरी काशी और अयोध्या केवल आध्यात्मिक चिंतन का आधार नहीं थी। बल्कि, समृद्धि को भी नई ऊंचाई दी। वहां टेक्सटाइल की संभावनाएं अनंत काल से थी। वाराणसी में साड़ी, सिल्क क्लस्टर, कार्पेट के लिए वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर का नाम आता है। अयोध्या के पास अम्बेडकरनगर वस्त्र का गढ़ बना। गोरखपुर के पास संत कबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, लखनऊ में टेक्सटाइल का गढ़ है। पश्चिम में मेरठ और पिलखुआ भी हैं।

सीएम ने आगे कहा कि पॉलिसी लागू करने का परिणाम है कि सप्लाई के ऑर्डर ज्यादा हैं। इसलिए तय किया कि यूपी में दस नए टेक्सटाइल पार्क बनेंगे। दो नए लेदर पार्क, संत रविदास के नाम पर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन के तहत पीएम मित्र पार्क पांच एफ के तहत बढ़ाएंगे। रेडीमेड गार्मेंट्स में अनंत संभावनाएं हैं। बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ है। लेकिन, टेक्सटाइल में दुनिया भर में छा गया। 140 करोड़ की आबादी वाला भारत क्यों नहीं आगे बढ़ सका? ये सोचने वाली बात है।

पीएम मित्र पार्क में मिल चुके 83 MOU

सीएम योगी ने अपने संबोधन में बताया कि पीएम मित्र पार्क के लिए चार लेन सड़क को मंजूरी दे दी गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद, देश के 55 फीसदी एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में होंगे। लखनऊ से कानपुर तक डेडिकेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र पार्क में अब तक 83 एमओयू साइन हो चुके हैं, और प्रदेश के पास जमीन, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और कौशल सब कुछ उपलब्ध है। जहां जितनी पुरानी मानव सभ्यता रही है, वहां कृषि और वस्त्र उद्योग सबसे समृद्ध रहा है, और प्रदेश ने पुरानी समस्याओं को पार कर अब विकास की ओर कदम बढ़ा लिया है।

सीएम ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में वस्त्र उत्पादन में 13 फीसदी योगदान के साथ तीसरे स्थान पर है, और इससे 30 फीसदी लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल सेक्टर में किए गए एमओयू से प्रदेश में 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूपी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और 2029 तक यह दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। पीएम मित्र पार्क के विस्तार के रूप में प्रदेश में दस नए क्लस्टर पार्क भी स्थापित होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

National19 hours ago

काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत

National23 hours ago

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: CM भगवंत सिंह मान

National23 hours ago

मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता

Punjab24 hours ago

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल