Connect with us

Uttar Pradesh

‘न कर्फ्यू है, न दंगा है- उत्‍तर प्रदेश में अब सब चंगा है’, हरिद्वार में गरजे CM योगी आदित्‍यनाथ

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में विरासत का अपमान होता था, राम भक्तों पर गोलियां चलती थीं, जिससे प्रदेश अराजकता, लूट और दंगों का अड्डा बन गया था। उनकी सरकार में विरासत का सम्मान हुआ, जिससे बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हुए और उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की श्री विग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में सीएम योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न अराजकता है, न फसाद है, न गुंडागर्दी है, न कर्फ्यू है, न दंगा है – यूपी में अब सब चंगा है। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम व्यवस्था से उन्हें प्रशासन चलाने और प्रबंधन करने का वास्तविक ज्ञान मिला है, जो एमबीए की शिक्षा से भी बढ़कर है।


माघ मेले में 21 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालु स्‍नान कर चुके

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेले में अब तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, हरिद्वार, बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम अब केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बीमारू रहा उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर लगातार प्रगति कर रहा है।


भारत माता मंदिर के निर्माण पर क्‍या बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने बताया कि उनका जन्म उत्तराखंड की देवभूमि में हुआ है। उन्होंने कहा कि 1982 में भारत माता मंदिर के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सर संघचालक बालासाहब देवरस दोनों मौजूद थे। यह दर्शाता है कि राष्ट्राध्यक्ष के प्रति उनका सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन मूल्यों से कभी समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी महाराज ने भारत माता मंदिर के निर्माण से पूरे देश को आध्यात्मिक नेतृत्व का एक स्थायी स्मारक दिया।


संतों ने योगी को बताया ‘उत्तर प्रदेश का शेर’

इस कार्यक्रम में मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘उत्तर प्रदेश का शेर’ बताया। उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सबके प्रिय और सबके हितकारी हैं। जब से योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली है, तब से यूपी में रामराज्य जैसा माहौल दिखाई देता है।


क्‍या बोले स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे नेता नेतृत्व कर रहे हैं, तो हमें कोई संदेह नहीं कि भारत को फिर उसी वैभव के साथ देखेंगे, जैसा हर्षवर्धन के कार्यकाल में, विक्रमादित्य के काल में देखने को मिला था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की