Connect with us

Uttar Pradesh

UP में अब कूड़ा भी होगा उपयोगी, सीएम योगी ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का किया लोकार्पण।

Published

on

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर दौरे के पहले दिन जिले को बड़ी सौगात दिए। सीएम चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण कर जनसभा को भी संबोधित किए। उन्होंने कहा कि लोग पहले कूड़े को कहीं भी फेंक देते थे इस कारण गंदगी से बीमारियां भी फैलती थीं।

गार्बेज स्टेशन का शुभारंभ

पीएम मोदी का सपना है कि हर एक व्यक्ति को गुणवत्ता युवक जीवन मिले ,इसको लेकर अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन अभियान का प्रारंभ हुआ। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत बने इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ हुआ है।

विपक्ष के लिए अपना परिवार ही देश

विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र में 2014 के पहले और राज्य में 2017 के पहले जो सरकार थी वे परिवारवाद से ग्रस्त थीं। उनके लिए उनका परिवार ही देश थे ऐसे में देशवासियों को इनसे उम्मीद बेमानी थी। प्रदेश में सपा और देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल करते थे।

कभी मच्छर और माफिया थे ब्रांड

गोरखपुर में 2017 के पहले मच्छर और माफिया ही ब्रांड थे। आज के समय इंसेफलाइटिस से मुक्ति मिल गई है। आज हर घर तक पानी जा रहा है, हर घर से कूड़ा एकत्रित हो रहा है। सुथनी में 500 टन प्रतिदिन वेस्ट टू चारकोल प्लांट बन रहा है।पार्षद और अन्य लोग इस गार्बेज स्टेशन को देखें कि कैसे कूड़े को उपयोगी बनाया जा रहा है।

नए यूपी का नया गोरखपुर

गौड़धोइया नाले का निर्माण जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिन लोगों के मकान इस परियोजना की सीमा में आए हैं, उनके सहयोग के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। इस नाले के बन जाने के बाद शहर में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। यह नया गोरखपुर, नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहा है। अब यहाँ फिल्में भी शूट होती हैं। रामगढ़ताल, जो कभी जलकुंभियों से भरा पड़ा रहता था, आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल चुका है। मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय गोरखपुर की ऐसी तस्वीर की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Delhi23 mins ago

नेताओं को हायर कर सकते हैं तो फायर क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की MP/MLA को बर्खास्त करने वाले नियम की मांग

Punjab2 hours ago

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

National2 hours ago

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार राज्य में ग्राम न्यायालय के मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – CM भगवंत सिंह मान