Connect with us

Uttar Pradesh

प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से नेशनल हाईवे हुआ जाम , घर लौट जाने की अपील कर रही Police।

Published

on

प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति निर्मित हो चुकी है। वहां वाहनों की नो एंट्री हो जाने से एनएच 30 में वाहनों को रोके जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सतना ,मैहर, कटनी और रीवा में काफी हद तक यात्री फंसे हैं, एक-दो किमी आगे बढ़ने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है। धीरे-धीरे वाहनों को रवाना किया जा रहा है।

पुलिसकर्मी खरमसेड़ा के पास प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। इससे हाइवे में भी वाहनों की लगभग 3 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई है जिस कारण प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी हो रही है। टीआई के पी त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों को रोक रोक के रवाना किया जाएगा। इसके अलावा , हाइवे पर वाहन रोके जाने की वजह से मां शारदा की नगरी मैहर में भक्तों की भीड़ फिर से बढ़ने का अनुमान है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जिले में तीन जगह बनाए गए बैरिकेड

प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मैहर में वाहनों को रोक कर बारी-बारी से भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह पर Police फोर्स तैनात की गई है। मैहर जिले में कई जगह पर बैरिकेड बना कर वाहनों को रोका जा रहा है।

कटनी Police ने बोला- बहुत भीड़ हो चुकी है, घर लौट जाएं

प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम है। बिगड़ती व्यवस्थाओं को देखते हुए कटनी Police ने नेशनल में बैरिकेड लगाकर यात्री श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि आप लोग आगे मत जाए…. आगे टोल प्लाजा में गाड़ियों की बहुत भीड़ हो चुकी है। न्यूज चैनल से देखकर अपडेट होते हुए 4 से 5 दिन बाद आप प्रयागराज जाएं ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

आपको बता दें कटनी-जबलपुर की NH-30 में करीब तीन किमी लंबा जाम लगा हुआ है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम से लेकर अन्य राज्यों से पहुंची गाड़ियों से पूरा हाइवे जाम हो चुका है। इससे मजबूरन कटनी जिला प्रशासन की ओर से यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे अपने स्टाफ के साथ सड़कों में उतरकर पहले तो सभी को रोका और फिर बैरिकेड लगाकर लोगों को माइक के माध्यम से समझाने लगे। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में गाड़ियां और लाखो में श्रद्धालु बाय रोड़ प्रयागराज पहुंच रहे है और पूरी नेशनल हाइवे क्रमांक-30 गाड़ियों की संख्या से जाम हो चुकी है हमारी कोशिश है किसी को परेशानी न हो इसलिए हम लोगों ने ये कदम उठाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News16 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News17 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News18 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News20 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News20 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ